राष्ट्रमंडल खेल : प्रतिनिधियों का दिल्ली आगमन शुरू

नई दिल्ली, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रमंडल खेल में भाग लेने वाली विभिन्न देशों की 71 टीमों के प्रतिनिधियों का राजधानी में पदार्पण शुरू हो गया है। वे गुरुवार को खेल गांव में कदम रखेंगे।

खेल गांव का प्राथमिक उद्घाटन गुरुवार को होना तय किया गया है। प्रतिनिधियों को वहां अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

गुरुवार को शुरू होने वाले प्रतिनिधिमंडलों के पंजीकरण बैठक में मिशन प्रमुखों सहित लगभग 700 प्रतिनिधि आ रहे हैं।

बुधवार को पहुंचे कुछ प्रतिनिधियों को होटलों में ठहराया गया। वे गुरुवार को खेल गांव की ओर प्रस्थान करेंगे।

आयोजन समिति के उपाध्यक्ष रणधीर सिंह ने आईएएनएस को बताया, "हम प्रतिनिधियों का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। रसोईघर में सोमवार से ही काम शुरू हो चुका है। खेल गांव में उत्तम सुविधाओं का प्रबंध है। वे वहां काफी आरामदेह महसूस करेंगे।"

उन्होंने बताया कि रसोईघर 3,000 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। तीन अक्टूबर से 30,000 लोगों को भोजन परोसे जाने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि खेल गांव के आसपास रहने वालों को कड़ी सुरक्षा के दौर से गुजरना होगा।

सुरक्षा व्यवस्था से झल्लाए एक निवासी ने कहा, "आई.पी. एक्सटेंशन पहुंचने के लिए अक्षरधाम फ्लाईओवर के नीचे से किसी भी वाहन को ले जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। इसके लिए सभी को विकास मार्ग से होकर जाना पड़ेगा।"

खेल गांव के सामने वाली सड़क से केवल खेल का लेबल लगी गाड़ियों को ले जाने की अनुमति होगी।

उल्लेखनीय है कि एथलीटों का आगमन 23 सितंबर से शुरू होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+