अमिताभ सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, 'कुट्टी स्रंक' सर्वश्रेष्ठ फिल्म (राउंडअप)

नई दिल्ली, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। 57वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बॉलीवुड का बोलबाला रहा। बॉलीवुड ने 15 राष्ट्रीय पुरस्कार जीत लिए हैं। इसमें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी शामिल है, जो अमिताभ बच्चन के हिस्से 13वर्ष उम्र के किरदार 'पा' की भूमिका निभाने के लिए गया है।

दूसरा शीर्ष सम्मान मलयालम फिल्म 'कुट्टी स्रंक' को मिला है। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है।

इसके अलावा रितुपर्णो घोष को फिल्म 'अबोहोमन' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और इसी फिल्म के लिए अनन्या चटर्जी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार हेतु चुना गया है। इन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा बुधवार को की गई।

'अग्निपथ' और 'ब्लैक' के बाद 67 वर्षीय अमिताभ को तीसरी बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। अमिताभ ने आर.बालाकृष्णन की फिल्म 'पा' में एक प्रोगेरिया के रोगी की भूमिका निभाई थी। इस भूमिका लिए मेकअप करने में उन्हें पूरे पांच घंटे लगते थे।

फिल्म 'पा' को सर्वश्रेष्ठ मेकअप कलाकार का पुरस्कार भी मिला है। यह पुरस्कार हॉलीवुड के क्रिस्टीन टिन्सले और डोमिनी टिल के नाम घोषित किया गया है। सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार अरुं धती नाग को गया है, जिन्होंने इस फिल्म में बिग बी की दादी की भूमिका निभाई थी।

57वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के अध्यक्ष रमेश सिप्पी ने कहा, "यह निर्णायकों का सर्वसम्मत निर्णय था। 'पा' में आरो की भूमिका अमिताभ से अच्छा और कोई भी नहीं निभा सकता था। वह पूरी फिल्म में अपने प्रदर्शन में चुस्त रहे। बाडी लैंग्वेज और आवाज को बनाए रखना आसान नहीं था।"

आमिर खान अभिनीत '3 इडियट्स' को भरपूर मनोरंजन करने वाली 'सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म' के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। इसी फिल्म के लिए 'बहती हवा सा' गीत लिखने के लिए स्वानंद किरकिरे को सर्वश्रेष्ठ गीतकार के पुरस्कार के लिए चुना गया।

राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'दिल्ली-6' व्यावसायिक लिहाज से सफल नहीं थी। लेकिन इस फिल्म को राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के पुरस्कार के लिए चुना गया। इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन का पुरस्कार समीर चंदा के नाम घोषित किया गया।

श्याम बेनेगल द्वारा निर्देशित बिग पिक्च र्स की फिल्म 'वेल डन अब्बा' के नाम सामाजिक मुद्दों पर बनी फिल्म का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार घोषित किया गया।

फिल्म 'देव डी' में संगीत के लिए अमित त्रिवेदी को सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का पुरस्कार घोषित किया गया।

फिल्म लाहौर में खेलों के जरिए राष्ट्रीय एकता का प्रसार करने के लिए संजय पूरन सिंह चौहान को सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इसी फिल्म के लिए प्रख्यात कलाकार फारुख शेख को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला है।

विशाल भारद्वाज की फिल्म 'कमीने' को विशेष जूरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 'कमीने' को यह पुरस्कार मलयालम फिल्मों कुट्टी स्रंक और 'केरल वर्मा पाझासी राजा' के साथ संयुक्त रूप से दिया गया है।

सर्वश्रेष्ठ आडियोग्राफी का पुरस्कार तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है। 'कमीने' के लिए लोकेशन सांउंड रिकार्डिस्ट का पुरस्कार सुभाष साहू को, 3इडियट के लिए री-रिकार्डिग फाइनल ट्रैक का पुरस्कार अनूप देव को और 'कुट्टी स्रंक' के लिए साउंड डिजाइनर का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार रसूल पोकुट्टी को दिया गया है।

दक्षिण भारतीय संगीतकार इलैयाराजा को 'केरल वर्मा पाझासी राजा' के लिए सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड संगीत के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्म का पुृरस्कार भी प्राप्त हुआ है।

सर्वश्रेष्ठ महिला पाश्र्वगायक का पुरस्कार बंगाली गायिका नीलांजना सरकार को फिल्म 'हाउसवाइफ' के लिए दिया गया है। रूपम इस्लाम ने बंगाली फिल्म 'महानगरकोलकाता' के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरुष पाश्र्वगायक का पुरस्कार जीता है

कन्नड़ फिल्म 'पुतानी पार्टी' और मलयालम फिल्म 'केशु' ने सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म का पुरस्कार जीता है। सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का पुरस्कार किशोर और श्रीराम को संयुक्त रूप से तमिल फिल्म 'पसंगा' के लिए दिया गया है। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ संवाद का पुरस्कार पंडीराज के नाम घोषित किया गया है। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

तेलुगू फिल्म 'मगधीरा' को स्पेशल इफेक्ट का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ नृत्यनिर्देशन का पुरस्कार क्रमश: आर.कमल कानन और के.शिव शंकर के नाम घोषित किया गया है।

सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म का पुरस्कार 'कानासेम्बा कुदुरेयानेरी' को और सर्वश्रेष्ठ असमी फिल्म का पुरस्कार 'बसुंधरा' को, सर्वश्रेष्ठ कोकणी फिल्म का पुरस्कार 'पालाटाडको मुनिस' को तथा सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म का पुरस्कार 'नटरंग' को दिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+