प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को
प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में कुछ जिलों के संगठन चुनावों के साथ ही संगठन के भावी कार्यक्रमों पर विचार किया जाएगा।
संगठन चुनावों के दौरान 11 जिलों की चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी। जिन जिलों में चुनाव हुए उनमें से विवाद के कारण छह जिलों में राष्ट्रीय नेतृत्व ने चुनाव रोक दिए थे। प्रदेश संगठन को इस लिहाज से 17 जिलों में चुनाव कराए जाने है।
चतुर्वेदी ने बताया कि संगठन चुनावों का शेष काम दीपावली से पहले पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष के नाम पर भी दीपावली से पहले निर्णय कर लिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications