मुजफ्फरनगर पुलिस मुख्यालय में हिंजड़ों ने किया प्रदर्शन
कचहरी परिसर में स्थित पुलिस ऑफिस पर दर्जन भर हिंजड़ों ने चोरी की घटना में पुलिस कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस अधिकारियों के सामने तलिया बजाकर और डांस करके अपना विरोध जताया। पुलिस ने जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
दरअसल, 22 अप्रैल 2010 को अज्ञात चोर मुजफ्फरनगर के हिंजड़ा डेरा मल्लहुपूरा में रहने वाले हिंजड़ा सरदार सारदा हाजी के घर में रखे कीमती जेवर व नकदी लेकर फरार हो गए थे। चार माह बाद भी पुलिस ने न तो चोरी हुआ माल बरामद किया है और न ही कोई कार्रवाई की है। पुलिस के रवैये से नाराज हिंजड़ों ने बुधवार को पुलिस ऑफिस में अनोखे अंदाज में फिल्मी गानों पर डांस करके विरोध प्रदर्शन किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications