प्रधानमंत्री ने उमर की तारीफ की : फारूक अब्दुल्ला

फारूक अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री के सात रेस कोर्स स्थित सरकारी आवास पर संपन्न हुई बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया, "बैठक बहुत अच्छी रही। प्रधानमंत्री ने उमर की सरकार द्वारा किए गए कार्यो की तारीफ की।"

उमर के पिता फारूक ने कहा, "बैठक सफल रही और एक अच्छे वातावरण में संपन्न हुई। जो भी बयान आएगा, वह अच्छा होगा। गृह मंत्रालय और राज्य सरकार द्वारा सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया जाएगा।"

गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने कहा, "बैठक में यह निर्णय लिया गया कि हर वर्ग के लोगों से मिल कर हर तरह के विचारों को इकट्ठा करने के लिए एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल कश्मीर घाटी का दौरा करेगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+