जम्मू में प्रदर्शन के दौरान 5 मरे, 20 जख्मी (लीड-2)

पुलिस सूत्रों के अनुसार झड़प उस समय शुरू हुई, जब एक ईसाई मिशनरी स्कूल की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोक दिया।

लाठी चार्ज करने और आंसूगैस का इस्तेमाल करने के बाद भी जब उग्र भीड़ लौटने को तैयार नहीं हुई, तब पुलिस ने गोलीबारी शुरू की। इसके बाद भीड़ ने सरकारी इमारतों को निशाना बनाना शुरू कर दिया तथा एक थाने पर हमला कर दिया।

मेंधर में हालात पर काबू पाने के लिए प्रशासन ने अर्धसैनिक बलों की मदद मांगी। कुछ घायलों को राजौरी और जम्मू के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

यहां से 210 किलोमीटर दूर मेंधर में हुई मौतों के बारे में परस्पर विरोधी तथ्य सामने आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रदर्शनकारियों की मौत पुलिस गोलीबारी में हुई जबकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि उनकी मौत पुलिस द्वारा हवा में गोलियां चलाने से मची भगदड़ में हुई।

प्रदर्शनकारी अमेरिका में पिछले सप्ताह कथित तौर पर हुए कुरान के अनादर का विरोध कर रहे थे।

रपटों में कहा गया है कि मौतों की वजह से आसपास के इलाकों में और भी प्रदर्शन शुरू हो गए।

पुन्छ में भी मंगलवार को प्रदर्शन हुए थे। बुधवार को यहां स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

स्थानीय विधायक रफीक हुसैन खान ने घटना की न्यायिक जांच की मांग की है। अपने बयान में उन्होंने दावा किया है कि 'प्रदर्शन शांतिपूर्ण' थे। उन्होंने आरोप लगाया कि 'पुलिस ने बेवजह गोलीबारी' की।

इसी तरह के प्रदर्शन कश्मीर घाटी में भी हुए। अमेरिका में कुरान के अनादर की कथित रपट आने के बाद घाटी में हुए विरोध प्रदर्शनों में 18 लोगों की मौत हो गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+