पाकिस्तान की यात्रा पर पहुंचे राष्ट्रपति करजई
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के सूचना अधिकारी इंतेसार सुलेहरी ने बताया कि दो दिवसीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति हामिद करजई अपने पाकिस्तानी समकक्ष आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी और विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से मुलाकात करेंगे।
अफगानिस्तान में पिछले वर्ष दोबारा सत्ता में आने के बाद करजई की यह दूसरी पाकिस्तान यात्रा है। वह तालिबान आतकंवादियों के साथ एक सुलह समझौते पर इस्लामाबाद से व्यापक समर्थन चाहते हैं।
माना जाता है कि तालिबान पर पाकिस्तान का प्रभाव है। 1990 के दशक के मध्य में इस आतंकवादी गुट को खड़ा करने में पाकिस्तान ने सहयोग किया था। साथ ही तालिबान के वर्ष 2001 में अफगानिस्तान की सत्ता से बाहर होने और पाकिस्तान के आतंकवाद के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन का हिस्सा बनने के बावजूद इसकी खुफिया एजेंसियां परदे के पीछे से तालिबान का सहयोग करती रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications