नक्सलियों के ठिकानों से उपकरण और विस्फोटक जब्त
पुलिस के अनुसार रांची और खूंटी जिले के वन क्षेत्रों में मंगलवार रात में तलाशी अभियान शुरू किया गया था, जो बुधवार को खत्म हो गया।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि नक्सलियों ने करीब दो साल पहले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों से रात में देखने वाले यंत्र लूट लिए थे। इस यंत्र की कीमत 22 लाख रुपये से अधिक है और रात में इससे तीन किलोमीटर से अधिक की दूरी तक देखा जा सकता है।
इसके अलावा पुलिस ने खूंटी जिले के जंगलों में स्थित नक्सलिसयों के ठिकानों से करीब 400 मीटर लंबा तार, सड़क किनारे बिछाए गए तीन बारूदी सुरंग विस्फोटक, एक बुलेट प्रुफ जैकेट, कारतूस, दवा और अन्य सामग्री जब्त किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications