हिमाचल में पोंग बांध में जलस्तर घटा
पिछले 15 सालों में पहली बार जलस्तर खतरे के निशान 1,390 फुट से ऊपर चले जाने की वजह से पानी को निकालने के लिए मंगलवार को छोटे गेट खोले गए थे। बांध में जलस्तर 1,395 फुट तक पहुंच गया था।
भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के के. सी. राणा ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "बांध में बुधवार सुबह नौ बजे जलस्तर 1,394 फुट था और इसमें 33,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।"
उन्होंने बताया, "बांध में मंगलवार से बहाव में 65,000 क्यूसेक पानी की कमी आई है। यह सोमवार को 1.85 लाख क्यूसेक था।"
पोंग बांध पंजाब की सीमा से सटे हुए हैं। राणा ने बताया कि पानी निकालने के लिए गेट बुधवार को भी खुले रहेंगे। इससे ब्यास नदी में अतिरिक्त 15,000 क्यूसेक पानी बहेगा।
उन्होंने कहा कि तकरीबन 33,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications