अयोध्या विवाद सुलझ्झाने में आगे आए केंद्र : कटियार

लखनऊ स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कटयिार ने संवाददाताओं से कहा कि केंद्र सरकार (प्रधानमंत्री) इस मामले को सुलझाने के लिए अदालत में हलफनामा दायर करके या अन्य कानूनी प्रक्रिया अपनाकर प्रमुख भूमिका अदा कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस मामले से लाखों लोगों की श्रद्धा जुड़ी हुई है।

अदालत के उस सुझ्झाव जिसमें उसने दोनों पक्षों को मिल बैठकर विवाद को सुलझाने की सलाह दी थी, का हवाला देते हुए कटयिार ने कहा कि अदालत का यह कदम प्रशंसनीय है और केंद्र सरकार को इसमें शीघ्र आगे आकर मामले का निपटारा कराने के प्रयास करने चाहिए।

उन्होंने कहा कि एक बार ऐसी प्रक्रिया शुरू होने पर अदालत चाहे तो स्वयं इस मामले पर अपनी निगरानी रख सकता है। अदालत ने दोनों पक्षों से आपसी सुलह का सुझ्झाव एक वरिष्ठ अधिवक्ता द्वारा दायर जनहित याचिका पर गत सोमवार को दिया था।

भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि यह विनय कटियार की इच्छा नहीं बल्कि दुनियाभर के करोड़ों हिंदुओं की इच्छा है कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि मंदिर का निर्माण सद्भावना के साथ हो।

कटियार ने कहा कि अदालत का जो भी फैसला आएगा हम उसका सम्मान करेंगे। यह तय है कि जिस पक्ष के हक में फैसला नहीं आएगा वह सर्वोच्च न्यायालय का रूख करेगा।

अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद के सालों पुराने कानूनी विवाद पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की एक विशेष खण्डपीठ 24 सितंबर को अपना बहु प्रतिक्षित फैसला सुनाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+