कपास निर्यात के लिए 1 अक्टूबर से होगा पंजीकरण
नई दिल्ली, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। सट्टेबाजी के कारण कीमतों में वृद्धि को देखते हुए सरकार ने कपास निर्यात के लिए संविदाओं के पंजीकरण की तारीख बढ़ाते हुए इसे एक अक्टूबर कर दिया है।
वाणिज्य सचिव राहुल खुल्लर ने बुधवार को कहा, "पिछले कुछ सप्ताहों से कपास की कीमतों को लेकर सट्टेबाजी जारी है। उद्योग के लिए यह एक समस्या है।" इसलिए सरकार ने स्थिति को समान्य होने तक अपनी योजना को आगे बढ़ा दिया है।
कपास के निर्यात के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 15 सितम्बर से शुरू होने के कयास लगाए जा रहे थे।
इस महीने सरकार ने घोषणा की थी कि वह वित्त वर्ष 2010-11 के दौरान 55 लाख गांठों का निर्यात किया जाएगा।
खुल्लर ने कहा, "नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हम सट्टे के कारण कीमतों में वृद्धि रोकने के लिए कदम उठा रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications