आइए कश्मीर में हिंसा के दुष्चक्र को तोड़ें : सोनिया
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में यहां आयोजित सर्वदलीय बैठक में गांधी ने कहा, "इस हिंसा के दुष्चक्र और पीड़ा को समाप्त करने के लिए आइए हम सभी मिल कर एक ऐसा उचित निर्णय लें, जिस पर हम सभी सहमत हो सकें।"
गांधी इस बैठक में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही थीं। उन्होंने कहा, "हम अपने वैचारिक और राजनीतिक मतभेदों को किनारे रख दें। दृढ़ संवेदनशील और उचित कार्रवाई के रास्ते में उन मतभेदों को आड़े आने की अनुमति देकर हम एक अति गंभीर चुनौती का सामना कर रहे हैं।"
इस बैठक में सभी प्रमुख पार्टियों ने हिस्सा लिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), वामपंथी दलों के अलावा जम्मू एवं कश्मीर की दो मुख्य राजनीतिक पार्टियां, सत्ताधारी नेशनल कांफ्रेंस और पीपुल्स डेमोकेट्रिक पार्टी भी बैठक उपस्थित थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications