चीन में मौज-मस्ती करते धरे गए सैकड़ों अधिकारी

बीजिंग, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। काम के समय में मौज उड़ाने वालों की कमी नहीं है। चीन के एक प्रांत में ऐसे ही करीब 300 सरकारी अधिकारियों को पकड़ा गया, जो काम छोड़कर भाप स्नान और मालिश का लुत्फ ले रहे थे।

मंगलवार को 'चाइना डेली' ने राज्य के प्रांतीय अनुशासन निरीक्षक प्राधिकरण के हवाले से बताया कि काम के समय में कार्यालय छोड़कर मौज-मस्ती करने वाले 296 अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारी ने बताया कि शान्क्षी प्रांतीय अनुशासन संबंधी संस्था ने पुलिस के साथ मिलकर 1, 900 स्थानों जैसे चाय की दुकान और बार पर छापे मारे थे। राज्य भर में छापे की यह कार्रवाई अगस्त से की जा रही थी।

रिपोर्ट में बताया गया है कि अनुशासन तोड़ने वाले 79 अधिकारियों को पहले ही दंडित किया जा चुका है। इनमें से 14 अधिकारियों को उनके पद से हटाया गया है। जबकि बाकी बचे 217 अधिकारियों के खिलाफ प्रक्रिया के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।

यही नहीं, 20 अगस्त को शेंझाओ शहर में एक छापे में छह अधिकारी भाप स्नान और मसाज कराते पकड़े गए। अधिकारियों ने इस स्थान पर जाने के लिए सरकारी कार का इस्तेमाल किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+