ब्रिटेन में कॉफी मशीन में विस्फोट, 7 घायल
लंदन, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के एक बाजार में कॉफी मशीन में विस्फोट हो जाने से सात लोग घायल हो गए।
समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' के अनुसार सेंसबरी के स्टोर में हुआ यह विस्फोट इतना जबदरस्त था कि मशीन दूसरे छोर वाली दीवार से जा टकराई। घायलों में से छह को अस्पताल ले जाया गया है। एक घायल को सिर, हाथ और आंख में चोट आई है।
विस्फोट दोपहर के भोजन के समय हुआ। स्टोर का कहना है कि मशीन के एक पाइप के फट जाने से विस्फोट हुआ।
जॉर्जीना शार्प नाम की एक सहायक ने बताया, "हमने जोरदार धमाके की आवाज सुनी। ऐसा कहीं बम फटा हो। हमने कंपनी भी महसूस की।"
स्टोर की प्रवक्ता ने बताया कि कॉफी मशीन का पाइप फट जाने की वजह से हुए धमाके में सात लोग घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications