महिलाओं के लिए संयुक्त राष्ट्र की नई एजेंसी

यह एजेंसी चिली की पूर्व राष्ट्रपति मिशैल बचेलेट की अध्यक्षता में महिलाओं के लिए समानता को प्रोत्साहित करने वाले सभी कार्यक्रमों की निगरानी करेगी।

समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में मून ने कहा, "सुश्री बचेलेट इस महत्वपूर्ण पद पर गतिशील वैश्विक नेतृत्व का इतिहास रचेंगी। राजनीतिक कौशल से परिपूर्ण बचेलेट में संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों में लोगों के बीच सहमति बनाने की असाधारण क्षमता है।"

उन्होंने कहा, "मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में हम दुनियाभर की लाखों महिलाओं और लड़कियों के जीवन स्तर में सुधार ला सकते हैं।"

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के महासचिव होने के नाते 'यूएन वूमेन' का गठन उनकी चार साल की प्राथमिकताओं में शामिल था।

'यूएन वूमेन' के अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया जुलाई 2009 में उसी समय शुरू हो गई थी जब संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इसके गठन की योजना को मंजूरी दे दी थी और एक 26 सदस्यीय चयन समिति ने इस पद के लिए तीन उम्मीदवारों के नाम प्रस्तावित किए थे। जिनमें से बचेलेट को सर्वसम्मति से चुन लिया गया।

'यूएन वूमेन' जनवरी 2011 में काम शुरू कर देगा। 'यूएन डेवलपमेंट फंड फॉर वूमेन', 'डिवीजन फॉर द एडवांसमेंट ऑफ वूमेन', 'ऑफिस ऑफ द स्पेशल एडवाइजर ऑफ जेंडर इशूज' और 'यूएन इंटरनेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट फॉर द एडवांसमेंट ऑफ वूमेन' इस नई एजेंसी में मिल जाएंगे।

यह यूनिसेफ के स्तर की एजेंसी होगी और बचेलेट इसकी उप महासचिव होंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+