उज्जैन में करोड़ों का स्टाम्प घोटाला
जानकारी के मुताबिक उज्जैन का जिला कोषालय प्रदेश स्तरीय स्टाम्प डिपो भी है। इस डिपो से 10 जनवरी से 10 मार्च के दौरान भिण्ड, अशोकनगर, सतना, गुना ,बालाघाट सहित 50 कोषालयों व उपकोषालयों के नाम पर 2़ 34 करोड़ के स्टाम्प जारी किए गए।
जांच में पाया गया कि जारी किए गए स्टाम्प की फर्जी एंट्री भी दर्ज की गई है। जांच में पता चला कि संबंधित जिलों ने स्टाम्प का कोई मांग पत्र ही नहीं भेजा था और दस्तावेज में उनके नाम पर स्टाम्प भेजा जाना दर्ज था। उज्जैन कलेक्टर एम गीता ने संबंधित लिपिक अशोक शर्मा को निलंबित कर भोपाल के वरिष्ठ अधिकारी से पूरे मामले की जांच कराने का निर्णय लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications