ब्रिटिश राजदूत पर हमले के संदिग्धों पर मुकदमा चलेगा
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक देश के रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, "चारों संदिग्धों के खिलाफ मुकदमे की कार्यवाही सना के आतंकवाद संबंधी मामले की एक विशेष अदालत में सोमवार से शुरू होगी।"
बयान में कहा गया कि मामले की छानबीन के दौरान चारों संदिग्धों के खिलाफ बम विस्फोट की साजिश रचने के सबूत मिल हैं।
उल्लेखनीय है कि एक आत्मघाती हमलावर ने गत 26 अप्रैल को ब्रिटिश राजदूत टिम टोरलोट के काफिले पर असफल हमला किया था। इस हमले में हमलावर की मौत हो गई थी जबकि तीन लोग घायल हो गए थे। हमलवार की पहचान तियाज के दक्षिणी प्रांत के 22 वर्षीय उस्मान अली नोमान असलोई के रूप में हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications