पाक में अमेरिकी ड्रोन हमलों में 12 आतंकवादी ढेर
समाचार चैनल जियो टीवी के मुताबिक उत्तरी वजीरिस्तान के अशांत कबायली क्षेत्र के शहर मिरानशाह के पास बसे दरगाह मंडी गांव के हक्कानी समूह के आतंकवादियों को निशाना बनाकर यह पूर्व नियोजित हमला किया गया था।
एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने बताया, "दो आतंकवादी क्षेत्रों को निशाना बनाकर सात अमेरिकी ड्रोन हमले किए गए। इस हमले में कम से कम 12 आतंकवादी मारे गए।"
स्थानीय नागरिकों ने कहा कि हमले के बाद गांव में खौफ का माहौल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications