बहरीन के एक कार पार्किं ग क्षेत्र में विस्फोट
दुबई, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। बहरीन की राजधानी मनामा के एक कार पार्किं ग क्षेत्र में हुए विस्फोट से कम से कम चार कारों के परखच्चे उड़ गए। इस विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अल अरबिया नेटवर्क के हवाले से बताया है कि विस्फोटक हमाद शहर के रिहायशी इलाके में स्थित एक कार पार्किं ग क्षेत्र में रखा गया था। यह इलाका सुरक्षाकर्मियों और आंतरिक मामलों के मंत्रालय के कर्मचारियों का निवास है।
विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के घरों के दरवाजों की शीशे की खिड़कियां चकनाचूर हो गईं।
विस्फोट के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications