बम की अफवाह के बाद एफिल टावर खाली कराया गया
समाचार एजेंसी डीपीए ने फ्रांस इंफो रेडियो के हवाले से खबर दी है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने एफिल टावर में बम होने की सूचना देकर वहां अफरा-तफरी मचा दी। उस वक्त टावर व उसके परिसर में लगभग 2500 लोग मौजूद थे। आनन-फानन में सभी को वहां से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। बाद में वह सूचना अफवाह निकली।
बीएफएम टीवी के मुताबिक बम की एक अन्य अफवाह के बाद मध्य पेरिस स्थित नोटरे डेम केथ्रेडल के निकट एक उपनगरीय रेलवे स्टेशन को भी खाली कराया गया। यहां भी एक अज्ञात व्यक्ति ने बम होने की सूचना दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications