'कुट्टी स्रंक' , अमिताभ, ऋतुपर्णो को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (लीड-2)
फिल्म 'पा' में ही अपने अनूठे अभिनय का जादू बिखेरने वाले अमिताभ बच्चन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब मिला है। आमिर खान अभिनीत '3 इडियट्स' को भरपूर मनोरंजन करने वाली 'सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म' के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है।
ऋतुपर्णो घोष को उनकी फिल्म 'अबोहोमन' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक चुना गया है। फिल्मकार रमेश सिप्पी ने पुरस्कारों की घोषणा करते हुए कहा कि इसी फिल्म के लिए अनन्या चटर्जी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है।
बॉलीवुड फिल्म 'वेल डन अब्बा' को सामाजिक मुद्दों पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया है। फिल्म 'देव डी' को सर्वश्रेष्ठ संगीत के लिए चुना गया है।
'पा' में अभिनय के लिए अभिनेत्री अरुणदति नाग को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री चुना गया है जबकि लाहौर फिल्म के लिए प्रख्यात कलाकार फारुख शेख को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications