स्वदेश वापसी पर मेरे खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं : मुशर्रफ

हांगकांग, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने बुधवार को यहां कहा कि उनकी स्वदेश वापसी पर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी, लेकिन कुछ राजनीतिक तत्व उनका विरोध कर रहे हैं और उनके खिलाफ झूठे मामले तैयार कर रहे हैं।

पाकिस्तान में अपने खिलाफ आरोपों को खारिज करते हुए मुशर्रफ ने कहा, "पाकिस्तान की अदालतों में मेरे खिलाफ कोई मामला लंबित नहीं है।"

समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने खबर दी है कि एक निवेश फोरम में बोलने के बाद मुशर्रफ ने संवाददाताओं को बताया, "वहां कुछ ऐसे तत्व हैं, जो मेरा विरोध कर रहे हैं और वही लोग इन मामलों को तैयार कर रहे हैं। मैं बहुत आत्मविश्वास में हूं कि मेरे खिलाफ कानूनी तौर पर कुछ भी नहीं घट सकता।"

मुशर्रफ ने कहा कि उनके पाकिस्तान लौटने का समय वहां के हालात पर निर्भर करेगा, लेकिन इतना तय है कि अगले चुनाव तक वह पाकिस्तान में होंगे।

मुशर्रफ ने कहा कि वह पहली अक्टूबर को लंदन में एक राजनीतिक पार्टी लांच करेंगे। उन्होंने कहा, "एक दूसरा राजनीतिक विकल्प खड़ा करने का एक अच्छा मौका है, जो दिखाई देगा और वह पाकिस्तान के लिए एक बेहतर विकल्प होगा।"

इस फोरम का आयोजन सीएलएसए ब्रोकरेज ने किया था। इस संस्था ने पिछले वर्ष अमेरिकी उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार रहीं सारा पालिन को अपने हांगकांग फोरम के लिए वक्ता के रूप में बुलाया था।

मुशर्रफ पाकिस्तान के उन 60 प्रतिशत मतदाताओं से उम्मीद लगाए हुए हैं, जो मतदान नहीं करते। उन्होंने कहा कि उन मतदाताओं को जगाने की जरूरत है।

मुशर्रफ ने कहा, "मैं मानता हूं कि मध्यवर्ग, शिक्षित, युवा, महिलाओं व अल्पसंख्यकों की संख्या सबसे अधिक हैं। लिहाजा इस 60 प्रतिशत आबादी को मतदान के लिए जगाने की जरूरत है।"

मुशर्रफ ने कहा, "मैंने छह-सात महीने पहले एक फेसबुक पेज शुरू किया था, और मुझे इस बात पर आश्चर्य है कि मेरे पास 295,000 प्रशंसक हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+