हरियाणा में एसजीपीसी प्रमुख गिरफ्तार

जिंदा ने 15 सितम्बर तक हरियाणा में पंजाब की शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के नियंत्रण वाले गुरुद्वारों पर कब्जा करने का फैसला किया था।

गौरतलब है कि जिंदा हरियाणा में एसजीपीसी के अस्थायी अध्यक्ष हैं। आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को राज्यभर के सैकड़ों सिख जुटे।

जिले के पुलिस प्रमुख सुल्तान सिंह ने आईएएनएस को बताया, "हमने ऐहतिहात के तौर पर हरियाणा एसजीपीसी के अध्यक्ष जगदीश सिह जिंदा और एक युवा नेता कमलजीत सिंह अजनाला को गिरफ्तार कर लिया है। वे हिंसा के लिए लोगों को भड़का सकते थे।"

उन्होंने बताया, "जिले के सभी हिस्सों में कड़े सुरक्षा बन्दोबस्त किए गए हैं। हमारे वरिष्ठ अधिकारी पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं। इस इलाके में किसी को कानून एवं व्यवस्था बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जा सकती। "

कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला और अन्य जगहों पर स्थित प्रमुख गुरुद्वारों के आसपास सशस्त्र हरियाणा पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया है।

हरियाणा के सिख नेताओं ने एसजीपीसी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य के सिखों द्वारा करोड़ों रुपये की धनराशि (लगभग 10 करोड़ रुपये) का योगदान दिए जाने के बावजूद एसजीपीसी राज्य के गुरुद्वारों और सिखों की अनदेखी करती रही है।

पंजाब में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में स्थित एसजीपीसी मुख्यालय ने जिंदा और उनके समर्थकों के दावे का खंडन किया है।

पंजाब में एसजीपीसी के अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ ने कहा, "उन्हें कानून का पालन करना चाहिए। उनको कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। हम पूरे समर्पण के साथ हरियाणा के गुरुद्वारों की सेवा कर रहे हैं। किसी को भी हमारे मामले में दखल देने की इजाजत नहीं है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+