लगातार तीसरे दिन उछला सेंसेक्स, 19500 के पार (राउंडअप)
बुधवार सुबह बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 3.22 अंकों की गिरावट के साथ 19,343.74 पर खुला। मंगलवार को यह 19,346.96 पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 19554.50 के ऊपरी और 19340.99 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स में शामिल इंफोसिस (2.49 फीसदी), आरआईएल (2.30 फीसदी), विप्रो (2.25 फीसदी), टीसीएस (2.18 फीसदी) और एचडीएफसी बैंक (1.76 फीसदी) के शेयरों में अच्छी तेजी दर्ज की गई जबकि टाटा मोटर्स (2.86 फीसदी), एसबीआई (1.70 फीसदी), एसीसी (1.14 फीसदी), जयप्रकाश एसोसिएट्स (1.03 फीसदी) और सिप्ला (0.93 फीसदी) के शेयर अच्छे-खासे गिरे।
बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 6.64 अंक की मामूली बढ़त देखी गई और यह 8067.91 पर बंद हुआ, जबकि स्मॉलकैप 9.18 अंक गिरकर 10,186.22 पर बंद हुआ।
बीएसई के कुल 13 में से 12 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। सूचना प्रौद्योगिकी (2.49 फीसदी), तेल एवं गैस (1.85 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (1.78 फीसदी) में सबसे अधिक तेजी आई जबकि ऑटो सेक्टर में 0.24 फीसदी की मामूली गिरावट आई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और 1253 कंपनियों के शेयरों में तेजी जबकि 1702 कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 0.30 अंकों की गिरावट के साथ 5795.25 पर खुला। निफ्टी मंगलवार को 5795.55 पर बंद हुआ था। निफ्टी ने 5869.45 के ऊपरी और 5792.20 के निचले स्तर तक कारोबार किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications