दान करने में श्रीलंकाई एशिया में सबसे आगे
ब्रिटेन स्थित 'चैरिटीज एड फाउंडेशन' ने 153 देशों के सर्वेक्षण के बाद 'वर्ल्ड गिविंग इंडेक्स' नाम से एक सूची जारी की है। सूची में धर्मार्थ देने वाले देशों में आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड सबसे आगे हैं। वहीं, माल्टा के सर्वाधिक लोगों ने अन्य देशों के मुकाबले दान किया। जबकि तुर्कमेनिस्तान के लोग धर्मार्थ कार्यो में ज्यादा समय देने वाले और लाइबेरिया के लोग अजनबियों की मदद करने में सबसे आगे पाए गए।
सर्वेक्षण में प्राप्त आंकड़ों का मूल्यांकन शोध की सेवाएं देने वाली कंपनी 'गॉलअप' ने किया है। कंपनी ने देशों की ओर से दान किए गए पैसों, समय और अजनबी लोगों की मदद का विश्लेषण किया।
विश्व में सर्वाधिक धर्मार्थ करने वालों देशों की सूची में श्रीलंका को आठवां स्थान मिला है। जबकि तुर्केमेनिस्तान धर्मार्थ कार्यो में सर्वाधिक समय देने पर दूसरे स्थान पर रहा।
'चैरिटीज एड फाउंडेशन' के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉन लो ने बताया, " देश में दिए जाने वाले दान की यह मात्रा समाज की ताकत को दर्शाती है।"
वहीं,श्रीलंका की राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे ने कहा, "यह उपलब्धि श्रीलंका के प्रत्येक नागरिक का सम्मान है। वह संकट जो यहां के परिवारों के संघर्ष का कारण बना, उसी ने हमें मदद करने के लिए प्रेरित किया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications