श्रमिकों की भलाई को प्रतिबद्ध है सरकार : मनमोहन

श्रम पुरस्कार प्रदान करने के अवसर पर प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, "सभी वर्गो के श्रमिकों की भलाई को बढ़ावा देना हमारा प्रयास है, खासकर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की जो देश के कुल श्रम बल का 90 फीसदी हिस्सा हैं।"

उन्होंने कहा, "हम ऐसी परिस्थिति निर्मित करने को प्रतिबद्ध हैं जिससे व्यक्तिगत पहल, सरलता और नए कौशल को प्रोत्साहित किया जा सके।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल के वर्षो में आर्थिक क्षेत्र में देश का सराहनीय प्रदर्शन रहा है। देश निरंतर उच्च आर्थिक विकास से गरीबी, भूख और रोगों को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा, "अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हमें आर्थिक क्षेत्र के सभी मोर्चो पर उत्पादकता बढ़ानी होगी। हमें कार्य करने के तौर तरीकों में भी सुधार करने की आवश्यकता है। इस परिवर्तन को लाने के लिए कर्मचारियों के साथ-साथ प्रबंधन को भी आगे आना होगा।"

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने शिक्षा और कौशल विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "हमारा उद्देश्य 9 से 10 फीसदी विकास दर हासिल करना है। लेकिन यह अपने आप नहीं होगा। हमें अपनी कमियों को दूर करना होगा और मजबूत पक्ष को उभारना होगा।"

उन्होंने कहा, "कौशल विकास संबंधी पहलों से हम 21वीं सदी की बढ़ती अर्थव्यवस्था की जरूरतों के मुताबिक श्रम बल पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। भविष्य में हमें इस दिशा में अपना प्रयास जारी रखना होगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+