राष्ट्रमंडल खेल : मुफ्त टिकट-पास को लेकर कोई फैसला नहीं
सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई-एक्ट) के अंतर्गत मांगी गई जानकारी के माध्यम से बुधवार को इस बात की जानकारी मिली।
आरटीआई कार्यकर्ता सतीश चंद्र अग्रवाल ने इस संबंध में तीन सवालों के साथ जवाब के लिए आवेदन किया था। इसके जवाब में आयोजन समिति ने कहा, "इस पर चर्चा चल रही है।"
अग्रवाल ने विभिन्न संस्थानों, प्राधिकरणों और लोगों को मुफ्त टिकटों और पासों के वितरण के लिए निर्धारित कोटे की जानकारी आयोजन समिति से मांगी थी।
अग्रवाल ने यह भी जानकारी मांगी थी कि पास जारी करने का अधिकार आयोजन समिति के किस अधिकारी के पास है और खुद आयोजन समित के अध्यक्ष अपने कोटे से कितने पास वितरित कर सकते हैं।
इसके जवाब में आयोजन समिति ने कहा कि उसने अब तक टिकटों की बिक्री से 100 करोड़ रुपये की आय का अनुमान रखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications