दिल्ली में डेंगू के मामले 2000 के पार
दिल्ली नगर निगम के एक अधिकारी के अनुसार दिल्ली में डेंगू से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें एक मामला राजधानी के बाहर का था।
शहर में इस बीमारी के रोजाना तकरीबन 70 मामले सामने आ रहे हैं। दिल्ली नगर निगम को आशंका है कि इस साल डेंगू के मामले वर्ष 2006 के आकड़े 3,366 को पार कर जाएंगे।
दिल्ली नगर निगम के अनुसार पिछले साल डेंगू के 1,153 मामले सामने आए थे और इससे तीन लोगों की मौत हुई थी। जबकि वर्ष 2008 में 1,312 मामले सामने आए थे और दो की मौत हुई थी। वहीं वर्ष 2007 में 548 मामले सामने आए थे और एक की मौत हुई थी जबकि 2006 में 3366 मामले सामने आए थे और 36 लोगों की मौत हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications