निर्वाचन आयोग का दल बिहार का दौरा करेगा
मुख्य निर्वाचन आयुक्त एस़ वाई. कुरैशी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय दल यहां तीन दिन तक रहेगा और चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेगा।
राज्य निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार दल मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेगा तथा उनकी समस्याओं की जानकारी लेगा।
इस दौरान दल के सदस्य राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों तथा प्रमंडल आयुक्तों, क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षकों और जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ भी बैठक करेंगे।
उल्लेखनीय है कि राज्य में छह चरणों के तहत 21 अक्टूबर से 20 नवंबर तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications