जम्मू में विरोध प्रदर्शन, 3 मरे
मेंधर में हुई मौतों के बारे में परस्पर विरोधी खबरे मिल रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रदर्शनकारियों की मौत पुलिस गोलीबारी में हुई जबकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि उनकी मौत पुलिस द्वारा हवा में गोलियां चलाने से मची भगदड़ में हुई।
प्रदर्शनकारी अमेरिका में पिछले सप्ताह कथित तौर पर हुए कुरान के अनादर का विरोध कर रहे थे। वे लब एक ईसाई मिशनरी स्कूल की ओर बढ़ रहे थे, तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
पुंछ में भी मंगलवार को प्रदर्शन हुए थे। बुधवार को यहां स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।
इसी तरह के प्रदर्शन कश्मीर घाटी में भी हुए। अमेरिका में कुरान के अनादर की कथित रपट के बाद घाटी में हुए विरोध प्रदर्शनों में 18 लोगों की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications