मकान ढहने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत
पुलिस अधीक्षक के. के. इंदोरिया ने बुधवार को आईएएनएस को बताया, "मनीकरण के नजदीक के गांव में मंगलवार रात में चट्टान के लुढ़क कर एक मकान पर गिरने की वजह से तीन महिलाओं और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।"
उन्होंने फोन पर बताया कि सभी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई और बुधवार सुबह शव बरामद कर लिए गए। पुलिस को इसकी जानकारी सुबह मिली।
इंदोरिया ने कहा, "ऐसा लगता है मिट्टी गीली होने की वजह से चट्टान नीचे खिसक गई। उस इलाके में पिछले कुछ दिनों से मध्यम से भारी बारिश भी हो रही है।"
मृतकों की शिनाख्त 55 वर्षीय कुबाजा देवी, 17 साल की निर्मला, 25 साल की शालू देवी तथा भूपिंदर और जीवन लता नाम के दो बच्चों के रूप में की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications