इंदौर में ट्रेन लेकर भागा युवक

मामला इंदौर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर एक का है। मंगलवार की सुबह गाड़ी नम्बर 326 महू-रतलाम पैसेंजर के इंजन में गोलू नामक युवक चढ़ा और गाड़ी को आगे बढ़ा दिया। रेलगाड़ी से नीचे उतरे दोनों चालकों ने जब गाड़ी को चलता देखा तो उन्होंने दौड़ लगाई और जीआरपी जवानों की मदद से गोलू को पकड़ लिया।
पुलिस ने बताया कि रेलगाड़ी बमुश्किल से 30 मीटर ही आगे बढ़ पाई थी तभी गोलू को पकड़ लिया गया। आरोपी से पूछताछ जारी है। गोलू के खिलाफ रेल सुरक्षा बल कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
बताया गया है कि इस पैसेंजर रेलगाड़ी से बड़ी तादाद में कर्मचारी यात्रा करते हैं और मंगलवार को भी यह गाड़ी खचाखच भरी थी। अगर रेलगाड़ी रफ्तार पकड़ लेती तो बड़ा हादसा हो सकता था।












Click it and Unblock the Notifications