यूपी में शिक्षामित्रों के प्रदर्शन पर पुलिस का लाठीचार्ज

Police
लखनऊ। नियमितीकरण और वेतनवृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे शिक्षा मित्रों ने राजधानी लखनऊ में मंगलवार को पुलिस से हिंसक झड़प कर पथराव किया। पुलिस की तरफ से किए गए लाठीचार्ज में करीब 25 शिक्षामित्र घायल हो गए।

राजधानी के शहीद स्मारक पर प्रदर्शन कर रहे शिक्षा मित्रों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया, जिसमें लखनऊ के पुलिस उप-महानिरीक्षक राजीव कृष्णा सहित सात पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पुलिस ने उग्र शिक्षा मित्रों को रोकने के लिए जमकर लाठियां भांजी। लखनऊ के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिक्षा मित्रों ने न केवल पुलिस पर पथराव किया बल्कि तोड़-फोड़ कर सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया और कई वाहनों में आगजनी की। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को मजबूरन हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि हालात अब पूरी तरह से नियंत्रण में है। इलाके में पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस के मुताबिक पथराव और आगजनी करने वाले करीब 40 प्रदर्शनकारी शिक्षा मित्रों को हिरासत में ले लिया गया है। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारी शिक्षा मित्रों से वार्ता करने के प्रयास कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+