भूकंप की अफवाहों से आशंकित हैं उत्तराखण्डवासी
आपदा न्युनिकरण एवं प्रबंधन केन्द्र का कहना है कि प्रदेश के किसी हिस्से में भूकंप नहीं आया है। केन्द्र ने पौडी में भूकंप की बात को नकारते हुए अफवाह करार दिया है।
बीती सोमवार की रात और मंगलवार सुबह राजधानी देहरादून सहित पौडी में भी भूकंप की अफवाहें जोर पकड़ती रहीं। भारी बारिश और प्राकृतिक आपदाओं की मार झेल रहे सूबे के लोग भूकंप का नाम सुनते ही घबरा गए। मंगलवार सुबह पौडी में भूकंप की अफवाहें उड़ी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि भूकंप के झटके हल्के थे। यही नहीं बीती सोमवार की रात को राजधानी देहरादून के विकासनगर में भी भूकंप की खबर फैल गई। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। रात्रि में बड़ी संख्या में लोग अपने घरों को छोड़ बाहर बैठे रहे।
देहरादून के पछवादून इलाके में भी किसी ने रात को भूकंप की अफवाह फैला दी। रात तीन बजे के करीब लोग गहरी नींद में सो रहे थे लेकिन अफवाह फैलते ही सभी उठ बैठे और घरों से बाहर आ गए। भूकंप के भय के कारण अधिकतर लोग वापस घरों के अंदर नहीं घुसे और उन्होंने पूरी रात बाहर खुले में ही गुजार दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications