रैगिंग के आरोप में 3 छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज

कानपुर शहर के नवाबगंज पॉलिटेक्निक कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशंस (पीजीडीसीए) प्रथम वर्ष के दो छात्रों संदीप और मोंटू को उनके वरिष्ठ छात्रों धीरेंद्र, राघवेंद्र और विनीत ने कॉलेज परिसर के अंदर पिटाई की।

नवाबगंज थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने संवादादाताओं को बताया कि तीनों वरिष्ठ छात्रों ने कॉलेज के छात्रावास के अंदर जाकर दोनों कनिष्ठ छात्रों से परिचय के नाम पर दुर्व्यवहार किया और विरोध करने पर दोनों की बेल्ट से बुरी तरह पिटाई की। इतना ही नहीं दोनों के सिर भी दीवार पर लड़ाए।

कुमार ने कहा तीनों आरोपी छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल तीनों फरार हैं। उधर कॉलेज के प्राचार्य डी.डी.सिंह ने आईएएनएस को बताया कि कॉलेज प्रशासन की तरफ से तीनों वरिष्ठ छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

उन्होंने कहा कि पूरी घटना की जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी गई है। आरोपी छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+