ओंकारेश्वर नाव हादसा : अब तक 6 शव बरामद (लीड-1)
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के जलगांव जिले के बिटुआ गांव के श्रवण पाटिल का परिवार सोमवार को ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना करने आया था। परिवार के सदस्य नाव से ओंकार पर्वत की परिक्रमा कर रहे थे तभी नाव जैसे ही नर्मदा नदी और कावेरी नदी के संगम घाट के करीब पहुंची, वह पलट गई। हादसा जिस वक्त हुआ उस समय नाव में 15 लोग सवार थे।
हादसे के बाद पांच लोगों कों बचा लिया गया था, मगर 10 लोग पानी के तेज बहाव में बह गए थे। सोमवार को चले राहत एवं बचाव कार्य में एक बच्चे सहित दो के शव बरामद किए जा चुके थे। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को तीन महिलाओं में मनीषा पाटिल (30 वर्ष), रेखा पाटिल (37 वर्ष)और दीपाली पाटिल (22वर्ष) सहित अक्षय पाटिल (10 वर्ष) के शव बरामद कर लिए गए। इस तरह 10 में से छह के शव बरामद किए जा चुके हैं। शेष चार की तलाश के लिए अभियान जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications