नीतीश-लालू में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज

हाल के दिनों में दोनों नेता एक दूसरे पर कांग्रेस के साथ सांठगांठ का आरोप लगा रहे हैं। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने मंगलवार को जनता दल (युनाइटेड) और कांग्रेस में सांठगांठ का आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार की तरफ से जद (यु) के वरिष्ठ सांसद एऩ क़े सिंह चुनाव के बद कांग्रेस से तालमेल करने का जुगाड़ अभी से ही भिड़ा रहे हैं।
उन्होंने जद (यु) के सांसद शिवानंद तिवारी के उस बयान पर भी कि पार्टी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन पर फिर से विचार करना चाहिए, नीतीश की इच्छा के बाद ही दिया गया बयान बताया। उन्होंने कहा कि नीतीश अल्पसंख्यकों का वोट पाने के लिए ऐसा बयान दिलवा रहे हैं।
मुख्यमंत्री की राजद को लोकसभा में अग्रिम पंक्ति में सीट दिए जाने संबंधी टिप्पणी पर नाराज लालू ने कहा कि लोकसभा में सीट किसी के रहमो करम पर नहीं बल्कि अपनी काबलियत से मिली है।
नीतीश ने सोमवार को राजद और कांग्रेस में सांठगांठ का आरोप लगाते हुए कहा था कि सांठगांठ के कारण ही चार सांसदों की पार्टी राजद को लोकसभा में अग्रिम पंक्ति में सीट दिया गया है। लालू ने नीतीश के उस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया जिसमें नीतीश ने कांग्रेस से तालमेल कर बिहार में सरकार बनाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यहां कोई जनाधार नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications