भारत दिसंबर में 4 उपग्रह लांच करेगा
विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) के निदेशक पी.एस.वीराघवन ने यहां एक कार्यक्रम के इतर संवाददाताओं को बताया, "हम इसी दिसंबर में इन उपग्रहों को लांच करेंगे।"
जो दो रॉकेट अंतरिक्ष में उड़ान भरेंगे वे हैं ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण वाहन पीएसएलवी और भारी भूसमकालिक उपग्रह प्रक्षेपण वाहन (जीएसएलवी)।
वीराघवन के अनुसार पीएसएलवी तीन पेलोड्स (रिसोर्ससैट और दो छोटे उपग्रह) लेकर जाएगा। दोनों उपग्रहों का वजन लगभग 90-90 किलोग्राम होगा। ये उपग्रह सिंगापुर और रूस निर्मित हैं।
जीएसएलवी इनसैट श्रेणी के संचार उपग्रहों को लांच करेगा।
वीराघवन ने कहा कि अंतरिक्ष एजेंसी प्रति वर्ष आठ रॉकेटों को लांच करने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि एजेंसी ने रिमोट सेंसिंग आंकड़े से लगभग 1,000 करोड़ रुपये की आय की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications