भूकंप की अफवाह से लोगों ने रात बाहर काटी
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर व उत्तराखंड के देहरादून में सोमवार की रात से लोग अचानक ही अपने जानकार लोगों को फोन करने लगे। सुबह के करीब 4 बजे यह अफवाह बड़े पैमाने पर फैल चुकी थी। बाद में दिन के सही सलामत गुजरने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
कुछ गांवों में धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों से भी भूकंप आने की सूचना देकर लोगों को चेतावनी दी गई। कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने भी गस्त बढ़ाकर लोगों को सतर्क किया।
सूजडू गांव के मास्टर खलील ने बताया कि उनके पास भूकंप आने की सूचना का फोन सरधना से आया। इसी तरह कई लोगों के पास लगातार फोन आए। इन जनपदों में पूरी रात व मंगलवार दिन में लोग भूकंप आने की आशंका से दहशत में देखे गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications