संघ प्रमुख ने की चिदंबरम के बयान की निंदा
नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयं सेवस संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने गृह मंत्री पी चिदंबरम के 'भगवा आतंक' के बयान की कड़ी आलोचना की है। भागवत ने कहा कि उनके इस बयान से भारत के बारे में विश्व समुदाय को गलत संदेश गया है।
संघ प्रमुख ने मंगलवार को इंडियन वुमेन्स प्रेस कोर में संवाददाताओं से कहा, "मेरे लिए 'भगवा आतंक' का कोई अस्तित्व नहीं है। लेकिन गृह मंत्री के बयान से विश्व समुदाय में पाकिस्तान की तरह भारत के बारे में भी धारणा बन रही है। क्या आप चाहते हैं कि पाकिस्तान की तरह भारत के बारे में भी सोचा जाए।"
गौरतलब है कि गत 25 अगस्त को गृह मंत्री ने राज्यों के पुलिस प्रमुखों के साथ दिल्ली में बैठक की थी। इस बैठक में उन्होंने कहा था कि पिछले दिनों देश में हुए बम विस्फोटों में भगवा आतंकवाद की मिलीभगत होने की बात सामने आई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications