व्यापार और रोजगार की नई भाषा बन गई है हिंदी : चिदंबरम
नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने मंगलवार को विभिन्न सरकारी विभागों से आग्रह किया कि वे अपने दैनिक कार्यो में हिंदी का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें। चिदंबरम ने कहा कि हिंदी देश में व्यापार और रोजगार की भाषा के रूप में उभर रही है।
विज्ञान भवन में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए चिदंबरम ने कहा, "हिंदी व्यापार और रोजगार की भाषा के रूप में उभर रही है।"
चिदंबरम ने सरकारी विभागों से कहा कि उन्हें अपने दैनिक कामकाज में हिंदी का अधिक से अधिक इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा, "विकास संबंधी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए यह आवश्यक है कि लोगों तक उनकी अपनी संपर्क भाषा स्थापित किया जाए।"
हिंदी के तीव्र विकास के आग्रह के साथ चिदंबरम ने कहा कि कंप्यूटर की सहज उपलब्धता इसके प्रसार के लिए महत्वपूर्ण है।
ज्ञात हो कि 14 सितंबर, 1949 को संविधान सभा द्वारा एक स्वर से हिंदी को आधिकारिक भाषा घोषित किया गया था। तभी से इस दिन को देश-विदेश में स्थित केंद्र सरकार के सभी कार्यालयों में हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications