सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से कम्प्यूटर चोरी
चेन्नई, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। सुरक्षा की दृष्टि से अति संवेदनशील समझे जाने वाले श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से मंगलवार को दो अत्याधुनिक कम्प्यूटर चोरी हो गए।
श्रीहरिकोटा के प्रचार और विज्ञापन अधिकारी सी. रविन्द्रनाथ ने आईएएनएस को बताया, "एक नए भवन में दोनों कम्प्यूटरों को रखा गया था। अभी इन पर काम नहीं किया जा रहा था, और न ही इनमें किसी तरह की सूचना थी। केंद्र को चोरी की घटना की जानकारी सोमवार को हुई। शायद दोनों कम्प्यूटर रविवार को ही चोरी कर लिए गए।"
अधिकारी के अनुसार इन दोनों कम्प्यूटरों का इस्तेमाल मौसम संबंधी जानकारी जुटाने के लिए किया जाना था।
श्रीहरिकोटा स्थित यह अंतरिक्ष केंद्र चेन्नई से 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जिसकी सुरक्षा काफी मुस्तैदी से की जाती है। यही नहीं, यहां आने व जाने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जाती है।
गौरतलब है कि इस वर्ष के अंत तक इस केंद्र से दो रॉकेट छोड़े जाने वाले हैं। कम्प्यूटर चोरी की इस घटना से यहां की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications