पोप की ब्रिटिश यात्रा पर मंडराया यौन उत्पीड़न विवाद
यह दस्तावेज बच्चों के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न के व्यापक मामलों की एक नई कड़ी है। पिछले साल के दौरान सामने आए इस तरह के मामलों ने कैथोलिक चर्च की प्रतिष्ठा को धूमिल किया है।
पोप की हाल ही में की गई माल्टा और पुर्तगाल यात्रा के दौरान उन्हें यौन प्रताड़ना के शिकार स्थानीय लोगों से मुलाकात की मांग का सामना करना पड़ा था। उन्हें 16 सितम्बर को ब्रिटेन और 19 सितम्बर को स्कॉटलैंड की यात्रा पर जाना है।
वैसे आधिकारिक तौर पर यात्रा रद्द करने की बात नहीं कही गई है और पोप के प्रवक्ता फादर फेडरिको लॉम्बार्डी का कहना है कि इस तरह की घटनाओं के चलते यात्रा नहीं रोकी जा सकती।
लॉम्बार्डी ने यह संकेत भी दिया है कि यदि पोप को अप्रैल में माल्टा में प्रताड़ितों से मुलाकात की तरह ब्रिटेन में भी ऐसा करना पड़ा तो इसकी पहले से घोषणा नहीं होगी और मीडिया को इससे दूर रखा जाएगा।
ब्रिटेन में कई मुद्दों पर पोप का विरोध करने वाले नास्तिकों और समलैंगिकों के अधिकार समूह बाल यौन उत्पीड़न विवाद पर काफी शोर-शराबा कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications