हसीना पर हो सकता है जानलेवा हमला
समाचार पत्र 'द डेली स्टार' के मुताबिक खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि देश में मौजूद विरोधी ताकतें भारतीय अलगाववादी संगठनों और विभिन्न आतंकवादी संगठनों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दे सकती हैं।
सूत्रों के मुताबिक आंतरिक एवं विभिन्न विदेशी खुफिया एजेंसियों ने इस बात के लिए आगाह किया है कि सितम्बर और नवम्बर के बीच प्रधानमंत्री पर घातक हमला किया जा सकता है।
इससे पूर्व भी शेख हसीना पर कई बार जानलेवा हमले हो चुके हैं। प्रधानमंत्री के विशेष सहायक महबूबुल आलम हनीफ ने कहा, "उन पर हमेशा जानलेवा हमले का खतरा बना रहता है।"
भारतीय खुफिया एजेंसियों ने भी नवम्बर 2008 में हसीना पर जानलेवा हमले के प्रति आगाह किया था। उस समय बांग्लादेश में संसदीय चुनाव की तैयारियां चल रहीं थीं।
कैबिनेट की साप्तहिक बैठकों में शामिल होने वाले एक मंत्री के हवाले से पत्र ने लिखा है, "हसीना स्वयं ही कैबिनेट के सहयोगियों को सतर्क कर चुकी हैं कि विपक्षी पार्टियां अगले कुछ महीनों में देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर सकती हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications