महंगाई दर 8.51 फीसदी हुई
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक समीक्षाधीन अवधि में प्राथमिक वस्तुओं में शामिल महत्वपूर्ण चीजों के सूचकांक में 0.3 फीसदी की कमी आई जो 177.5 (अस्थाई) से घटकर 177.00 हो गया।
खाद्य वस्तुओं के सूचकांक में 0.8 फीसदी की कमी आई और यह 177.6 (अस्थाई) से घटकर 177.2 हो गया। समीक्षाधीन अवधि में फलों व सब्जियों की कीमतों में सात फीसदी, मूंग और मसूर की कीमत में पांच फीसदी और अरहर की कीमत में चार फीसदी की कमी आई। मिर्च-मसाले, मछली, मक्का, चना, बाजरा आदि की कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई।
गैर खाद्य वस्तुओं के सूचकांक में 1.1 फीसदी की तेजी देखी गई और यह 152.4 (अस्थाई) से बढ़कर 154.1 हो गया। खनिज पदार्थो के सूचकांक में एक फीसदी की वृद्धि हुई और यह 248.5 हो गया। इसके अलावा ऊर्जा सूचकांक में 0.1 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 148.0 हो गया। यानी ईंधन की कीमतों में मामूली अंतर आया है।
इसी तरह विनिर्मित वस्तुओं के सूचकांक में भी मामूली बदलाव आया है। यह 0.2 फीसदी बढ़कर 127.2 हो गया।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने मंगलवार को ही थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) की नई श्रृंखला शुरू की है जिसमें आधार वर्ष को 1993-1994 की जगह 2004-2005 रखा गया है। अगस्त माह की मुद्रास्फीति वर्ष 2004-05 पर आधारित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications