आस्ट्रेलिया की पहली महिला प्रधानमंत्री गिलार्ड ने शपथ ली (लीड-1)

समाचार पत्र 'द एज' के मुताबिक गिलार्ड अपने पुरुष मित्र टिम मैथीसन के साथ शपथ ग्रहण करने पहुंचीं। उन्होंने पद ग्रहण करते हुए दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए और ब्रिटेन की महारानी के प्रति निष्ठा की कसम खाई।

गिलार्ड के साथ 19 कैबिनेट मंत्रियों, 10 मंत्रियों और 12 संसदीय सचिवों ने भी शपथ ग्रहण कीं। गिलार्ड के कैबिनेट में स्टीफन स्मिथ को रक्षा मंत्री, वायने स्वॉन को कोषाध्यक्ष और केविन रड को विदेश मंत्री नियुक्त किया गया है।

लेबर पार्टी ने जून में रड को प्रधानमंत्री पद से हटाकर गिलार्ड को इसकी कमान सौंप दी थी। इसके बाद 21 अगस्त को हुए मतदान में गिलार्ड ने जीत हासिल की। वह लेबर पार्टी की अध्यक्ष हैं।

गिलार्ड ने अपने कैबिनेट के सदस्यों के नामों की घोषणा शनिवार को की थी। इससे चार दिन पहले उनकी लेबर पार्टी ने दो स्वतंत्र सांसदों का समर्थन हासिल किया था। आस्ट्रेलियाई संसद के 70 वर्ष के इतिहास में पहली बार किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है।

स्वतंत्र सांसदों के समर्थन के बाद गिलार्ड ने 150 सदस्यों वाले हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में सरकार बनाने के लिए जरूरी 76 का आंकड़ा छू लिया था। टोनी एबॉट के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन को 73 सांसदों का समर्थन प्राप्त है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+