लखनऊ में शिक्षा मित्रों की पुलिस से हिंसक झड़प
राजधानी के वजीरगंज इलाके स्थित शहीद स्मारक पर प्रदर्शन कर रहे शिक्षा मित्रों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया, जिसमें लखनऊ के पुलिस उप-महानिरीक्षक राजीव कृष्णा सहित सात पुलिसकर्मी घायल हो गए।
पुलिस ने उग्र शिक्षा मित्रों को रोकने के लिए जमकर लाठियां भांजी।
लखनऊ के पुलिस अधीक्षक (अपराध) ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी ने आईएएनएस को बताया कि शिक्षा मित्रों ने न केवल पुलिस पर पथराव किया बल्कि तोड़-फोड़ कर सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया और कई वाहनों में आगजनी की। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को मजबूरन हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
उन्होंने कहा कि हालात अब पूरी तरह से नियंत्रण में है। इलाके में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
पुलिस के मुताबिक पथराव और आगजनी करने वाले करीब 40 प्रदर्शनकारी शिक्षा मित्रों को हिरासत में ले लिया गया है।
जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारी शिक्षा मित्रों से वार्ता करने के प्रयास कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications