एकाकी लोगों से ज्यादा जीते हैं सामाजिक व्यक्ति
ऐसे में अगर आपके दोस्तों की अच्छी-खासी फेहरिस्त है तो यह आपकी उम्र के लिए अच्छा है। एक शोध से साबित हो चुका है कि दोस्तों के साथ घिरे रहना न सिर्फ आपकी उम्र बढ़ाएगा बल्कि इससे आपके दोस्तों को भी फायदा होगा।
समाचार पत्र 'डेली मेल' में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक सामाजिक रूप से सक्रिय लोग एकाकी रहने वालों की तुलना में 3.7 वर्ष अधिक जीते हैं।
अपने शोध के दौरान शोधकर्ताओं ने एक व्यक्ति के जीवन में दोस्तों की महत्ता और धूम्रपान जैसी बुरी आदतों से दूर रहने को ध्यान में रखा।
शोध में पाया गया है कि जो लोग एकाकी रहते हैं उनकी उम्र शराब का सेवन करने वाले लोगों की ही तरह सिमट जाती है। यही नहीं, एकाकी लोगों का जीवन चक्र मोटापा और शारीरिक रूप से निष्क्रीय लोगों से भी पहले समाप्त हो सकता है।
ब्रिघम यंग विश्वविद्यालय के बर्ट उचिनो ने तीन लाख लोगों पर किए गए 148 अध्ययनों के जरिए यह निष्कर्ष निकाला कि जो लोग सामाजिक होते हैं और साथ ही सामाजिक लोगों से घिरे होते हैं, वे जिंदगी को मूलभूत रूप से आसान बना देते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications