नक्सलियों ने पश्चिम बंगाल में की 1 की हत्या
झारग्राम के पुलिस अधीक्षक प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार सुबह गोलियों से छलनी एक व्यक्ति की लाश झारग्राम इलाके में मिली। लाश के पास से नक्सलियों का पर्चा भी मिला है, जिसमें लिखा है कि मुखबिर होने के कारण उसकी हत्या की गई है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। गौरतलब है कि नक्सली पश्चिम बंगाल के तीन जिलों पुरूलिया, बांकुड़ा और पश्चिमी मिदनापुर के इलाकों में ज्यादा सक्रिय हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications