भारत, चीन से मुकाबले के लिए आरएंडडी में निवेश बढ़ाया : ओबामा

वाशिंगटन, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि भविष्य में भारत, चीन और जर्मनी से मुकाबले के लिए उनके प्रशासन ने शोध और विकास (आरएंडडी) के क्षेत्र में सबसे बड़ा निवेश किया है।

सोमवार को अपनी आर्थिक नीतियों का बचाव करते हुए ओबामा ने रिपब्लिन पार्टी पर जमकर हमले किए। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति बुश के कार्यकाल की कर नीतियों को जारी रख पाना संभव नहीं है। बुश ने ढाई लाख डॉलर से अधिक कमाने वालों को कर छुट दे रखी थी जो अब सहनीय नहीं है।

वाशिंगटन के उपनगर फेयरफैक्स काउंटी में एक निजी कार्यक्रम में ओबामा ने कहा कि उनका प्रशासन लंबे समय के आर्थिक विकास के लिए नींव रखना चाहता है और इसलिए उन क्षेत्रों में निवेश पर जोर दिया जा रहा है जो आने वाले समय में प्रतियोगी साबित होंगे।

ओबामा ने कहा, "इसलिए हमने मौलिक विज्ञान में शोध और विकास को बढ़ावा देने के लिए इतिहास का सबसे बड़ा निवेश किया है। ऐसा इसलिए किया गया है कि हम चीन, भारत व जर्मनी से मुकाबला कर सकें।"

विदेशों में निवेश करने वाली कंपनियों को कर छूट नहीं देने की अपनी नीति को दोहराते हुए ओबामा ने कहा, "अर्थव्यवस्था विकास कर रही है लेकिन यह उस गति से नहीं कर रही जैसा हम चाहते हैं। इसलिए पिछले सप्ताह मैंने कुछ और चीजों पर कदम बढ़ाया जिसके बारे में मैं सोचता हूं कि इससे अंतर आएगा।"

उन्होंने कहा, "मैंने विदेशों में निवेश करने वाली कंपनियों को कर छूट देने के बजाय यहां अमेरिका में शोध व विकास के क्षेत्र में निवेश करने वाली कंपनियों को राहत देने का फैसला किया है।"

उन्होंने कहा कि आज भी दुनिया के लोग अमेरिका बनना चाहते हैं पर आज भी बहुत प्रतियोगिता है और हमारे पास दुनिया की बेहतरीन श्रम शक्ति है। हमारे पास दुनिया की सबसे गतिमान अर्थव्यवस्था है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+